रायपुर
जख्मी अधेड़ ने दम तोड़ा, नहीं हो पाई पहचान
28-Jul-2022 6:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 जुलाई। माना पीटीएस चौक के पास सडक़ हादसे में जख्मी अधेड़ की उपचार के दौरान मौत हो गई। आसपास पतासाजी करने के बाद मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 4 जुलाई की शाम करीब साढ़े चार बजे अज्ञात व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन के द्वारा एक्सीडेंट करने की सूचना मिली थी। बेसुध हालत में अज्ञात को अस्पताल दाखिल कराया गया। 112 एवं एम्बुलेंस वाहन 108 के माध्यम से उपचार हेतु डॉ भीमराव आंबेडकर अस्पताल भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


