रायपुर

बाल आश्रम में शाला गणवेश एवं पाठ्य सामग्री का वितरण कल
28-Jul-2022 5:30 PM
बाल आश्रम में शाला गणवेश एवं पाठ्य सामग्री का वितरण कल

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 जुलाई । 
कचहरी चौक स्थित बाल आश्रम में कल शुक्रवार की दोपहर शाला गणवेश एवं पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं।संस्था के अध्यक्ष अजय तिवारी ने बताया कि संस्था के 80 बालकों को शाला गणवेश और  पाठ्य सामग्री वितरित की जायेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश्री महंत डा. राम सुन्दर दास अध्यक्ष गौ सेवा आयोग होगें। इस अवसर पर कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष गोकुलदास डागा, सचिव रूपचंद श्रीमाल तथा कोषाध्यक्ष  राजकिशोर नत्यानी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेगें। कार्यक्रम संस्था के सभा भवन में दोपहर तीन बजे से आयोजित किया गया हैं।
 


अन्य पोस्ट