रायपुर

विदेशी रुपए और 1 किलो सोना का लालच देकर 16 लाख की ठगी
27-Jul-2022 10:34 PM
विदेशी रुपए और 1 किलो सोना का लालच देकर 16 लाख की ठगी

साइबर फ्रॉड का सबसे बड़ा मामला, जांच में जुटी पुलिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 जुलाई। तिल्दा नेवरा स्थित शिक्षक कॉलोनी में साइबर फ्रॉड का बड़ा मामला सामने आया है। अज्ञात लोगों ने फोन में संपर्क करने के बाद विदेशी पैसे और 1 किलो सोना का लालच देकर 16 लाख रुपए ठग लिए। नेवरा थाना में शिकायत के बाद साइबर सेल की टीम जांच में जुट गई है। प्रार्थी का नाम अंभोज प्रसाद बताया गया है। अज्ञात आरोपियों ने फोन में संपर्क करने के बाद अपने पास विदेशी पैसे रखे होने की जानकारी दी। विदेशी पैसे को भुनाने के लिए कमीशन का झांसा दिया। 2020 से संपर्क करने वाले अज्ञात लोगों ने बाद में अपने पास 1 किलो सोना होने की बात कही। सोना और विदेशी पैसे प्रार्थी को भेजने की बात कहते हुए उससे अलग अलग किस्तों में रकम वसूल कर लिए। 2 साल के अंदर गुमराह करते हुए आरोपियों ने अपने दिए गए अलग-अलग खातों में 16 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। जब बड़ी रकम आरोपियों ने वसूल कर लिया उसके बाद अपना फोन बंद कर दिया। बड़ी ठगी होने का शकओ हुआ तो प्रार्थी ने तुरंत इस बारे में थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई ।


अन्य पोस्ट