रायपुर

कल आ रहे शिवप्रकाश, पुरंदेश्वरी और 2 अगस्त को नये संगठन मंत्री जामवाल
27-Jul-2022 9:27 PM
कल आ रहे शिवप्रकाश, पुरंदेश्वरी और 2 अगस्त को नये संगठन मंत्री जामवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़  प्रदेश भाजपा के एक और संगठन महामंत्री अजय जामवाल 2 अगस्त को रायपुर आ रहे हैं। उनकी नियुक्ति  ,21 जुलाई को  की गई थी। जामवाल को छत्तीसगढ़ के साथ ही मध्यप्रदेश का भी प्रभार दिया गया है। जामवाल रायपुर में ही रहकर संगठन का कामकाज संभालेंगे। 

 इससे पहले  राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश एवं प्रदेश प्रभारी श्रीमती डी. पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रही हैं। वे दोनों शाम 5 बजे  रायपुर पहुंचेंगे और भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमो में शामिल होंगे। वे कल रात प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और महामंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद शुक्रवार से जैनम भवन में आयोजित प्रदेश के प्रशिक्षण
शिविर मे शामिल होंगे। इसमें प्रदेश के विधायक, सांसद और पदाधिकारी समेत 150 लोग आमंत्रित हैं। इन्हें चुनावी टिप्स देने भाजपा के मुरलीधर राव, संघ के प्रांत प्रचारक दीपक विस्पुते भी संबोधित करेंगे।


अन्य पोस्ट