रायपुर
अप्रत्यक्ष करों पर कल आनलाइन सेमीनार
27-Jul-2022 6:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 जुलाई। अप्रत्यक्ष कर के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित नेशनल एकेडमी ऑफ कस्टम, इनडायरेक्ट टैक्सेस एवं नारकोटिक्स (NACIN ) कल छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के साथ मिलकर अप्रत्यक्ष करों पर एक ऑनलाइन जागरूकता सेमिनार आयोजित किया है । बुधवार को 11 बजे से इस सेमिनार को अजय
भाटकर , अतिरिक्त निदेशक, नासिन रीजनल कैंपस रायपुर तथा आशुतोष निवासकर, अधीक्षक, ऑडिट कमिश्नरेट, इंदौर अपना मार्गदर्शन एवं जी एस टी पर जानकारी साझा करेंगे।
आशुतोष निवासकर कर के मामले में अपने योगदान के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित है। छत्तीसगढ़ प्राइवेट मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता इस कार्यक्रम का संचालन करेंगे ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे