रायपुर

फंदे में झूलती मिली थी महिला की लाश, पूछताछ के बाद पति गिरफ्तार
27-Jul-2022 6:25 PM
 फंदे में झूलती मिली थी महिला की लाश, पूछताछ के बाद पति गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 जुलाई। गुढिय़ारी क्षेत्र में फंदे पर झूलती मिली महिला की लाश के मामले में खुदकुशी की कहानी रचने के बाद आखिर में पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पति पत्नी के बीच झगड़ा होने के दौरान पति ने महिला को फंदे में झुलसा दिया। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी रची। संदेह के आधार पर पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की जिसके बाद पूरा मामला सुलझ सका।

मंगलवार को पुलिस ने मोहिनी साहू की संदिग्ध मौत के मामले में खुलासा करते हुए उसके पति प्रहलाद साहू को गिरफ्तार किया। पुलिस के बताए अनुसार  मृतिका मोहिनी साहू की मौत हो जाने के बाद उसके पति प्रहलाद साहू एवं परिजनों का कथन लिया गया मृतिका के पति द्वारा साक्ष्य छुपाने की नियत एवं पुलिस को गुमराह करने हेतु  वह मृत्यु को आत्महत्या का रूप देने के लिए बरामदा में लगे लोहे के ग्रिल में हरे रंग के कपड़े का फंदा बनाकर गले में बांध दिया था। जिससे मृतिका की मृत्यु फंदा कस जाने से हो गई।

मृतिका मोहिनी साहू का पीएम करवाया गया पीएम रिपोर्ट मैं डॉक्टर साहब द्वारा मानव वध होना लेखक किया गया की मर्ग जांच पर धारा 302, 201 भादवी का घटित होना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

संदेही प्रहलाद साहू पिता स्वर्गीय श्याम लाल साहू उम्र 39 वर्ष पता संत रामदास वार्ड गली नंबर 3 रामनगर थाना गुढिय़ारी  से पूछताछ करने पर मृतिका के साथ लड़ाई झगड़ा मारपीट करना व हरे रंग के कपड़े से फंदा बनाकर मृतिका के गले को लोहे के ग्रिल में बांध देना व फंदा कस जाने से मृत्यु होना  बताया आरोपी प्रहलाद साहू द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर उसे गिरफ्तार किया गया ।


अन्य पोस्ट