रायपुर
नशे की गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार
27-Jul-2022 6:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 जुलाई। शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं का अवैध कारोबार करने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। सोमवार को भी एक युवक को आजाद चौक थाना से पकड़ा गया है। उसकी तलाशी लेने के बाद नशे की गोलियों का स्टॉक बरामद हुआ। 285 नग टेबलेट मिलने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की। पुलिस ने आरोपी का नाम दीपक साहू बताया। दीपक के खिलाफ संदिग्ध कारोबार के बारे में लोकल मुखबीर ने सूचना दर्ज कराई थी। दीपक का पहले भी अपराधिक रिकार्ड रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे