रायपुर
गणेश मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए महापौर ने दिए कुल 2.50 लाख रुपए
26-Jul-2022 6:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 26 जुलाई। मोर महापौर मोर द्वार अभियान में 26 वें दिन रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड में 170 एवं शहीद पंकज विक्रम वार्ड में 280 कुल 450 मामले तत्काल निराकृत किए गए।
वार्ड के बाल बजरंग गणेशोत्सव समिति मंदिर के सामने सौंदर्यीकरण के लिए महापौर एजाज ढेबर ने महापौर निधि से 1 लाख, पार्षद ने पार्षद निधि से 1 लाख, सभापति ने सभापति निधि से 50 हजार रू. देने की घोषणा की।इसी तरह से वार्ड 55 कृष्णा चैक लालपुर की कच्ची गली में रोड निर्माण के लिए महापौर निधि से 2 लाख देने की घोषणा की । कल
0 27 जुलाई को सिंधी पंचायत वल्लभ नगर, प्रियदर्षनी नगर एवं हिन्दू हाई स्कूल में शिविर होंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे