रायपुर

आप के ग्राम संवाद में बड़ी संख्या में सदस्यता लें लोग
25-Jul-2022 7:24 PM
आप के ग्राम संवाद में बड़ी संख्या में सदस्यता लें लोग

रायपुर, 25 जुलाई। आम आदमी पार्टी का ग्राम संवाद पखवाड़ा धरसीवा एवं कुरा में आयोजित किया। इसमें पार्टी   मिशन 2023 को लेकर अब छत्तीसगढ़ में  विस्तार के  लिये  ग्राम संवाद अभियान का पखवाड़ा  चला रही है। इसी कड़ी में  सतनामी समाज के कार्यकर्ता जय बहादुर बंजारे, बी एल गिलहरे सेवा निवृत्त प्राचार्य, लल्लू राम भारद्वाज पूर्व सरपंच दर्रा, राकेश कुमार बघेल (बी ई) गजेन्द्र कुमार साहू राजू  कश्यप को राज्य पर्यवेक्षक परमानंद जांगड़े ने आम आदमी पार्टी की  सदस्यता दिलाई। ग्राम संवाद अभियान  को सफल बनाने में विधान सभा अध्यक्ष संतोष दुबे, विराज किशोर साहू जी युथ जिला उपाध्यक्ष, श्रीराम किशोर सेन उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता मांडेकर उपाध्यक्ष सुनील वर्मा उपाध्यक्ष तेजेंद्र चंद्राकर मीडिया प्रभारी विशाल मेंरिशा यूथ अध्यक्ष विधानसभा दिलीप जांगड़े  गजेन्द्र साहू विश्वनाथ महिलांग जितेंद्र टंडन आदि  दर्जनो पदाधिकारियों ने  नये सदस्यों के पार्टी में प्रवेश के लिए अहम भूमिका निभाई।


अन्य पोस्ट