रायपुर

डैम निर्माण के प्रभावितों को 40 साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा, अध्यक्ष ने दिए निर्देश ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
25-Jul-2022 7:22 PM
 डैम निर्माण के प्रभावितों को 40 साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा, अध्यक्ष ने दिए निर्देश  ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 जुलाई। जांजगीर-चांपा जिले के केकराभाट, औरकबारीपाली के घटोई डैम के प्रभावितों को मुआवजा नहीं मिलने का मामला उठा। जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने 40 साल पुराने मामले में प्रभावितों को मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए।

प्रश्नकाल में कांग्रेस सदस्य रामकुमार यादव ने मामला उठाया। उन्होंने चंद्रपुर के  केकराभाट का और कबीरापाली के घटोई डैम में प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की।  उन्होंने कहा कि जांजगीर-चांपा जिले में भी कई परियोजनाओं के प्रभावितों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। इसके जवाब में जल संसाधन मंत्री ने बताया कि  चंद्रपुर विधानसभा के केकराभाट और कबारी पाली के घटोई डैम में प्रभावित सभी किसानों को मुआवजा राशि नहीं दी गई है। 6 किसानों का मुआवजा बाकी है। मुआवजा एक जटिल प्रक्रिया है। इसकी प्रकिया जारी है। इस मामले की गंभीरता देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष चरणदास मंहत ने 40 साल पुराने मामले में प्रभावितों को मुआवजा दिलवाने के निर्देश दिए हैं।


अन्य पोस्ट