रायपुर
चार लाख के गहने पार, आरोपी फरार
25-Jul-2022 7:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 जुलाई। राजधानी के अरिहंत नगर में चोरों ने एक घर में रखे 4 लाख के कीमती गहने पार कर दिए। पुलिस के अनुसार 21 जुलाई 4 बजे से 24 जुलाई 1 बजे के बीच वैंकट रमन पटनायक अपने परिवार के साथ कहीं बाहर गए हुए थे। इसी बीच सुने मकान का ताला तोडक़र अंदर घुसे। और कमरे में रखे आलमारी का ताला तोड़ 4 लाख के कीमती गहनों को चुरा कर फरार हो गये। घर लौटने पर पटनायक और उसके परिवार को ताला टूट मिला तो तुरंत उसने आमानाका थाना में केस दर्ज करवाया। पुलिस ने धारा 457, 308, के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे