रायपुर
अज्ञात ने मारा चाकू, आरोपी फरार
24-Jul-2022 6:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 24 जुलाई। कोटा सरस्वती नगर फाटक के पास बीते रोज एक अज्ञात शख्स ने रास्ते से गुजरते वक्त चाकूबाजी की घटना को अंजाम दे दिया। दो लोगों के जाते वक्त अज्ञात ने पहले पीछे से टक्कर मारा इसके बाद चाकू निकालकर जांघ में हमला कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने चाकूबाजी का केस दर्ज किया है। अज्ञात हमलावर ने सत्यव्रत वर्मा को शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे जख्मी कर दिया। थाना के ठीक पीछे अज्ञात ने सत्यव्रत को रास्ते से जाते वक्त कंधे को धक्का दिया। इसके बाद टक्कर मारकर गिराने की कोशिश की। सत्यव्रत ने जब इसका विरोध जताया तभी आरोपी ने अपने पास रखा चाकू निकालकर हमला कर दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे