रायपुर
एनएमडीसी किरंदुल को सीएसआर के लिए प्लेटिनम अवार्ड
24-Jul-2022 6:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 24 जुलाई। एनएमडीसी किरन्दुल परियोजना को सीएसआर के तहत ग्रो केयर इंडिया द्वारा प्लैटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया है। ग्रो केअर इंडिया द्वारा चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में बी के माधव, उपमहाप्रबंधक कार्मिक एवं सीएसआर प्रमुख, लखबीर सिंह, उपमहाप्रबंधक सिविल, एवं मो. असदुल्लाह द्वारा प्लैटिनम अवार्ड प्राप्त किया ।आयोजन के मुख्य अतिथि ज्ञान चंद गुप्ता, स्पीकर (हरियाणा विधानसभा) एवं प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता रहे।शिक्षा सहयोग योजना बस्तर में शिक्षा के विकास में अद्वितीययोजना जिसका संचालन एनएमडीसी किरन्दुल परियोजना द्वारा वर्ष 2008-09 से संचालित है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे