रायपुर
मुर्मू देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएगी-पांडे
23-Jul-2022 5:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 जुलाई। देश की प्रथम महिला आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचन पर शहीद मंगल पांडे सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश पांडे ने कहा कि श्रीमती मुर्मू देश को एक नई ऊंचाइयों में पहुंचायेगी। जिस तरह से उनका जीवन रहा है उन्होंने समाज और नागरिकों के लिए बहुत कुछ किया है अब वह ऐसे पद में पहुंच गई हैं जहां से उन्हें सविधान के साथ-साथ देश के लोगों की रक्षा करनी है और वह इसमें सफल रहेंगी। उन्होंने कहा कि मुर्मू ने क्षेत्र में सडक़ों और बंदरगाहों जैसे बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है।चमक दमक और प्रचार से दूर रहने वाली मुर्मू ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुडक़र अध्यात्म और चिंतक रहीं हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे