रायपुर
जयपुर के सबसे बड़े फ्राड तक पहुंची पुलिस, ट्रक चोर को भी पकड़ा
22-Jul-2022 7:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 जुलाई। शहर में कबाड़ के भाव भारी वाहनों को बेचने वाले एक बड़े गैंग का खुलासा हुआ है। रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर गाड़ी चोरी के मामले में अहम जानकारी जुटा ली है। एक दूसरे मामले में बड़े सायबर फ्राड को भी पकड़ा है। पुलिस दोनों मामले का जल्द खुलासा करेगी। बताया जा रहा है सायबर फ्राड से नए तरीके से वारदात को अंजाम देने का पता चला है। फ्राड से पूछताछ में मालूम हुआ है कि उसने कई ऑन लाइन कंपनियों के वालेट का इस्तेमाल करते हुए फर्जीवाड़ा किया। कई लोगों को अपने फोन काल के जरिए ठगी का शिकार बना लिया। एक करीबी अफसर ने बताया दो बड़े मामले में आरोपियों के पकड़े जाने के बाद उन्हें रायपुर लाया गया है। देर शाम तक पूछताछ के बाद एसएसपी प्रशांत अग्रवाल द्वारा मामले का खुलासा किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे