रायपुर

देखभाल करने वाले ने अपने नाम कर ली प्रापर्टी, जुर्म दर्ज
22-Jul-2022 7:25 PM
देखभाल करने वाले ने अपने  नाम कर ली प्रापर्टी, जुर्म दर्ज

रायपुर, 22 जुलाई। बुजुर्ग अवस्था में देखभाल का काम करने वाले शख्स ने अपने ही मालिक की प्रापर्टी को अपने नाम करा लिया। यह मामला सामने आने के बाद खम्हारडीह पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। बुजुर्ग अवस्था में देखभाल के लिए घर में एंट्री देने के बाद आरोपी ने बारी-बारी से साजिश करते हुए गाड़ी के साथ दूसरे प्रापर्टी पर अपना हक जमा लिया। खम्हारडीह थाना में मामला सामने आने के बाद आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया सीतराम सोनी के कविता नगर स्थित मकान में देखभाल करने वाले देवेंद्र प्रताप ने साजिश करते हुए प्रापर्टी अपने नाम कर ली। प्रार्थी का कहना है, 2016 से देवेंद्र काम पर था। उसने भरोसा जीत लेने के बाद बुजुर्ग को झांसे में ले लिया। बारी बारी से उसके यहां रखे दस्तावेज जुटा लिए। फर्जीवाड़ा करते हुए पहले तो कार को अपने नाम पर करा लिया, इसके बाद दूसरी संपत्ति पर भी दावा ठोंका। बिना किसी से अनुमति लिए आरोपी ने मकान के दस्तावेजों में भी अपना नाम चढ़ा लिया। बुजुर्ग के थाना पहुंचने के बाद शिकायत के आधार पर जुर्म दर्ज किया गया है।


अन्य पोस्ट