रायपुर
खाद, बिजली को लेकर भाजपा का प्रदर्शन
22-Jul-2022 7:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 जुलाई। भाजपा रायपुर जिला किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष गज्जू साहू के नेतृत्व में खाद की कालाबाजारी को लेकर प्रदर्शन किया। दोपहर दतरेंगा सहकारी समिति का घेराव किया। इधर राजधानी में बिजली कटौती को लेकर शहर अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी के नेतृत्व में सिविल लाइन बिजली ऑफिस घेराव कर तालाबंदी की कोशिश की। पुलिस की तगड़ी व्यवस्था के चलते तालाबंदी नहीं कर सके। बाद में ईई से चर्चा कर बिजली कटौती बंद करने की बात कही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे