रायपुर
दो वार्डों में 999 समस्याएं सामने आईं, सभी निराकृत
21-Jul-2022 8:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 जुलाई। मोर महापौर मोर 22 वें दिन भक्त माता कर्मा वार्ड एवं महामाया मंदिर वार्ड में समस्या निवारण शिविर आयोजित किए गए। दोनों ही वार्डों में 999 मामले तत्काल निराकृत किए गए। तेज रफ्तार गाड़ियों से लोगों की परेशानी सुनकर महापौर एजाज ढेबर ने ने तत्काल स्पीड ब्रेकर लगाने दिए निर्देश। इसी तरह से
क्षतिग्रस्त सड़कों को सुधारने का कार्य भी तत्काल प्रारम्भ कराया। कल शुक्रवार को रिंग रोड़ नंबर 1 तिरूपति बालाजी भवन भाठागांव एवं अनिरूद्ध सिंह प्राथमिक शाला कुशालपुर में शिविर होंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे