रायपुर
एम.एड. एवं बी.एड. अभ्यार्थियों की अनंतिम चयन सूची जारी
21-Jul-2022 7:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दावा-आपत्ति 26 जुलाई तक, विज्ञप्ति दो दिन देर से आज जारी की गई
रायपुर 21 जुलाई। शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय शंकर नगर की सत्र 2022-24 के लिए एम.एड. (सीधी भर्ती) एव बी.एड. (विभागीय) अभ्यार्थियों की अनंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। जिसे शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, के www.cteraipur.org एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् के वेबसाइट scert.cg.gov.in में देखा जा सकता है।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अनंतिम चयन सूची पर 26 जुलाई तक अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित अवधि के पश्चात् दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने पर विचार नहीं किया जाएगा। दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थी महाविद्यालय, के कक्ष क्र. 07 में प्रभारी आलोक शुक्ला से 20 से 26 जुलाई तक कार्यालयीन समय में आवश्यक दस्तावेज के साथ अपना अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकते है। महाविद्यालय ने प्रेस को यह विज्ञप्ति आज शाम जारी की है। यानी दावा आपत्ति के दो दिन अभ्यर्थियों को बिना जानकारी के गुजर गए। 23-24 को शासकीय अवकाश होगा। उसके बाद दो ही दिन शेष बचते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे