रायपुर
आजादी के अमृत महोत्सव में दपूम रेलवे के 75 स्टेशनों में वृक्षारोपण अभियान
21-Jul-2022 7:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 जुलाई। आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान दपूम रेलवे के चयनित 75 रेलवे स्टेशनों में 15 अगस्त, तक वृक्षारोपण अभियान चलाएगा। यह वृक्षारोपण स्टेशन परिसर, रेलवे कालोनियों, पार्क, शेड्, डिपो, तालाबों के किनारे किया जाएगा। इनमें बिलासपुर रेल मंडल के 35 रेलवे स्टेशनों, रायपुर रेल मंडल के 15 एवं नागपुर रेल मंडल के 25 रेलवे स्टेशन शामिल हैं।रायपुर रेल मंडल के बिल्हा, निपनिया, भाटापारा, हथबंध, तिल्दा, देव बलोदा चरोदा, डबल्यूआरएस कॉलोनी, दुर्ग, भिलाई नगर, भिलाई पावर हाउस, भिलाई, कुम्हारी, गुदुम, केउटी, भानूप्रतापुर रेलवे स्टेशनों में विशेष अभियान चलाया जाएगा ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे