रायपुर
सूने मकान में फिर से चोरी
21-Jul-2022 7:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 जुलाई। सरस्वती नगर कोटा स्टेडियम के पास बीती रात अज्ञात चोर गैंग ने धावा बोला है। यहां पर एक सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देकर अज्ञात चोरों ने नगदी समेत महंगे जेवर गायब कर दिया। चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है। आरोपी चोर गैेंग की पतासाजी तेज की गई है। गुरूवार को मामले में पुलिस ने जानकारी दी। कोटा स्टेडियम के पास रहने वाले हरिशंकर गुप्ता की सूचना देने के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ में अपराध दर्ज किया। गुप्ता परिवार 13 जुलाई से घर से बाहर था। निजी कार्यक्रम के चलते परिवार ने बाहर जाने फैसला किया था। जब वह बाहर से लौटे तभी उन्हें मकान में चोरी होने के बारे में पता चला।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे