रायपुर

लूटपाट के लिए मारा चाकू, मोबाइल छीनकर आरोपी भागे
21-Jul-2022 6:35 PM
 लूटपाट के लिए मारा चाकू, मोबाइल छीनकर आरोपी भागे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 जुलाई। खमतराई इलाके में बुधवार की सुबह कुछ अज्ञात लोगों ने रास्ते से गुजरने वाले एक युवक पर हमला कर दिया। युवक पर चाकू से वार करते हुए आरोपियों ने पहले चोट पहुंचाया।

युवक के जख्मी हो जाने के बाद उसके पास रखे मोबाइल फोन लूट लिए। इसके पहले प्रार्थी थाना तक पहुंचता सभी आरोपी मौके से भाग निकले। गोंवदवारा निवासी प्रदीप यादव ने खमतराई थाना में एफआईआर दर्ज कराई। प्रदीप ने बताया वह किसी काम के सिलसिले में घर से निकला था। मेटल पार्क के पास से आगे बढ़ते वक्त ही तीन से चार लोगों ने उसका रास्ता रूकवा लिया। रास्ता रोकने वाले सभी लोगों ने रुपये की मांग की। पैसे देने से इंकार करने पर आरोपियों ने तो पहले गाली गलौज की इसके बाद मौके पर ही चाकू निकालकर प्रार्थी को घोंप दिया। कमर से नीचे के हिस्से में चोट पहुंचाने के बाद युवक ने थाना आकर जुर्म दर्ज कराया है।


अन्य पोस्ट