रायपुर

सोनिया को ईडी के सम्मन के विरोध में कांग्रेस करेगी कल ईडी दफ्तर का घेराव
20-Jul-2022 8:24 PM
सोनिया को ईडी के सम्मन के विरोध में कांग्रेस करेगी कल ईडी दफ्तर का घेराव

ईडी, भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रही है : मरकाम

जो लोग भाजपा के विरोध में है ईडी की नजर में वे गुनाहगार है

रायपुर, 20 जुलाई। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी के सम्मन के विरोध में कांग्रेस राजधानी ईडी दफ्तर के सामने सुबह 11 बजे से विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन में प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी, हजारों कांग्रेसजन शामिल होगें। ईडी दफ्तर के घेराव में शामिल होने के लिये कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में राजधानी पहुंचेंगे। 
प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि ईडी भाजपा की एजेंट की तरह काम कर रही है।  सोनिया गांधी और राहुल गांधी द्वारा उठाई जा रही मजदूरों की, गरीबों की, किसानों की, युवाओं की आवाज को दबने नहीं दिया। मोदी भाजपा सरकार, ईडी और पुलिस के माध्यम से ये दबाव इनकी आवाज उठाने से रोक रही है। कांग्रेस भाजपा का डट कर मुकाबला करेगी।


अन्य पोस्ट