रायपुर

दो वार्डों के शिविर में 968आवेदन निराकृत, दुलारी साहू को मेयर ने दिया व्हीलचेयर
20-Jul-2022 8:21 PM
दो वार्डों के शिविर में 968आवेदन निराकृत, दुलारी साहू को मेयर ने दिया व्हीलचेयर

रायपुर, 20 जुलाई। मोर महापौर मोर द्वार कार्यक्रम के तहत 21 वें दिन  बुधवार को  पहला शिविर  खूबचंद बघेल वार्ड क्रमांक 68 के चंगोराभाठा सांस्कृतिक भवन  एवं दूसरा शिविर  सुन्दरलाल शर्मा वार्ड क्रमांक 62 के अश्वनी नगर सामुदायिक भवन में लगाया गया। खूबचंद बघेल वार्ड में 514 एवं  सुन्दर लाल शर्मा वार्ड में 454 कुल 968 मामले तत्काल निराकृत किए गए।
वार्ड 42 के शिविर में नीता सोनी को 8 साल बाद राशन कार्ड मिला, जीवन देवांगन को 15 साल बाद राशन कार्ड शिविर में तत्काल मिला। उन्होने महापौर व सभापति को धन्यवाद दिया । वार्ड 68 के शिविर में आवेदको को तत्काल राषन कार्ड बनाकर दिये गये, वार्ड 42 में 16 समूहों की महिलाओं ने आत्मनिर्भर बनने पर महापौर का साफा पहनाकर सम्मान किया, वार्ड 42 में निःषक्त महिला दुलारी साहू को महापौर ने तत्काल व्हील चेयर दिलवाई। कल 21 जुलाई को पटेल विद्या मंदिर के पास महाराजबंध तालाब के समीप सामुदायिक भवन एवं पवार भवन चंगोराभाठा में शिविर आयोजित किया गया है।


अन्य पोस्ट