रायपुर

जगदलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज अब ‘झाड़ा सिरहा‘ के नाम से
19-Jul-2022 9:29 PM
जगदलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज अब ‘झाड़ा सिरहा‘ के नाम से

रायपुर, 19 जुलाई। शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय जगदलपुर अब ‘‘झाड़ा सिरहा के नाम से जाना जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इस महाविद्यालय का नामकरण कर दिया है । 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर प्रवास के दौरान जनप्रतिनिधियों की मांग पर  महाविद्यालय का नामकरण झाड़ा सिरहा के नाम पर करने की घोषणा की थी। इस पर कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा जारी किया गया है।


अन्य पोस्ट