रायपुर

फूल चौक, मरीन ड्राइव में कचरा फेंका, 26 हजार जुर्माना
19-Jul-2022 6:25 PM
फूल चौक, मरीन ड्राइव में कचरा फेंका, 26 हजार जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 जुलाई। मंगलवार को जोन 3 के तहत आने वाले मरीन ड्राइव के फूड जोन क्षेत्र में कचरा फेंककर गन्दगी फैलाये जाने पर सम्बंधित 13 दुकानदारों पर कुल 13 हजार रूपये का जुर्माना किया गया।  उन्हें भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी देते हुए वसूला गया।

इसी तरह से जोन 2 के इंदिरा गाँधी वार्ड के तहत आने वाले फुल चौक शारदा चौक में फुल दुकानों की सफाई व्यवस्था की आकस्मिक निरीक्षण कर जाँच की। इस दौरान 13 फुल दुकानों में डस्टबिन नहीं मिलने एवं कचरा फैलाने की जनशिकायत सही मिली. स्थल पर निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही के निर्देश पर जोन 2 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया ने सम्बंधित 13 फुल दुकानों के संचालकों पर कुल 13 हजार रूपये का जुर्माना सम्बंधित दुकानदारों को भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी देते हुए एवं तत्काल दुकान में अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखवाने के निर्देश देते हुए किया एवं गन्दगी से प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया।


अन्य पोस्ट