रायपुर

श्रवण यंत्र, राशनकार्ड और मकान का नक्शा मंजूर कर सौंपा महापौर ने
18-Jul-2022 8:54 PM
श्रवण यंत्र, राशनकार्ड और मकान का नक्शा मंजूर कर सौंपा महापौर ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 जुलाई। मोर महापौर मोर द्वार कार्यक्रम के तहत वार्ड 40 के ईदगाहभाठा जोन कार्यालय के शिविर में वार्डवासियों के समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। वार्ड  निवासी कनिष्क बानो को सुनने में दिक्कत होने की वजह से समाज कल्याण  विभाग से महापौर एजाज ढेबर व पार्षद ज्ञानेश शर्मा द्वारा श्रवण यंत्र प्रदान किया गया।  वार्डवासियों को तत्काल शिविर के माध्यम से राशन कार्ड वितरण किया गया। महापौर ढेबर के साथ एमआईसी सदस्य ज्ञानेश शर्मा,आकाश तिवारी, जितेंद्र अग्रवाल, श्रीकुमार मेमन, सुरेश चन्नावार, सुंदर जोगी, जोन 5 अध्यक्ष मन्नू विजेता यादव, निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी, अपर आयुक्त अभिषेक अग्रवाल, जोन कमिश्नर महेंद्र पाठक, राजेश शर्मा आदि उपस्थित हैं । होरीलाल साहू को भवन निर्माण अनुज्ञा प्रमाण पत्र महापौर ढेबर ने सौंपा।


अन्य पोस्ट