रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 जुलाई। शहर में गुंडा बदमाश धरपकड़ अभियान तेज करने के बाद पुलिस लगातार चाकूबाजों पर कार्रवाई कर रही है। संदिग्ध ठिकानों पर डेरा जमाने वालों की गिरफ्तारी कर आम्र्स एक्ट के तहत में केस दर्ज किया गया है। सोमवार को पुलिस ने दो और आरोपियों को धारदार चाकू के साथ पकड़ा। पुलिस के मुताबिक निखिल बघेल को गुढिय़ारी क्षेत्र में पकड़ा गया। वहीं करण नायक को भी इसी इलाके में मुखबीर की सूचना पर दबोचा गया। दोनों आरोपियों की तलाशी लेने पर इनके पास से धारदार चाकू बरामद हुए। पुलिस का कहना है आरोपी आदतन बदमाश है। हाथ में चाकू लहराते हुए दूसरों को डराने धमकाने में लगे हुए थे। इनके बारे में सूचना मिलते ही गश्त टीम भेजकर उन्हें पकड़ा गया। आरोपियों के पुराने रिकार्ड को देखते हुए इनके खिलाफ में कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ में आम्र्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।