रायपुर

जातिगत अत्याचार के खिलाफ नग्न होकर युवाओं का प्रदर्शन, सभी हिरासत में
18-Jul-2022 2:35 PM
जातिगत अत्याचार के खिलाफ नग्न होकर युवाओं का प्रदर्शन, सभी हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 जुलाई ।
जातिगत अत्याचार के खिलाफ अंबेडकर चौक के पास युवाओं ने बिना कपड़ों के नग्न प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे और प्रदर्शन करने वाले युवाओं को हिरासत में लिया।
प्रदर्शन करने वाले संजीत बर्मन, मनीष गायकवाड़, विनय कौशल और पंकज भास्कर ने कहा कि, जाति अत्याचार के खिलाफ हम लोग नंगा (निर्वस्त्र) होकर राजधानी रायपुर में प्रदर्शन करने जा रहे हैं। जिस तरीके से आरक्षित वर्ग के जनप्रतिनिधि और पढ़े लिखे अधिकारी कर्मचारी अपने वर्ग के साथ हो रहे अन्याय अत्याचार और प्रशासनिक दमन के खिलाफ मुंह खोलने के बजाए चुप्पी साध कर पेटखोर रहते हुए आरक्षण का लाभ उठाते रहना चाहते हैं।
 


अन्य पोस्ट