रायपुर
29-31 तक भाजपा का प्रांतीय प्रशिक्षण शिविर जैनम भवन में
17-Jul-2022 6:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 जुलाई। आगामी 29/30/31 जुलाई को एयरपोर्ट रोड स्थित जैनम मानस भवन में भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। इसकी तैयारी को लेकर राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने रविवार को एक बैठक की।.बैठक में प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, नारायण चंदेल, किरण देव, ज़िला अध्यक्ष श्रीचन्द सुंदरानी, छगन लाल मुंदडा, राम पेकरा, संजय पाण्डेय उपस्थित थे।
इस शिविर में प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, सभी विधायक और सांसद समेत 150 से अधिक लोग आमंत्रित हैं। इसे संबोधित करने केंद्र से भी 4-5 नेता आएंगे। इनके अवाला आरएसएस के प्रांत प्रचारक दीपक विस्पूते को भी आमंत्रित किया गया है। वे संघ और भाजपा के संबंध विचारधारा, और प्रदेश में संघ के विस्तार को लेकर अपना वक्तव्य देंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे