रायपुर

56 लोग प्रतिबंधात्मक धाराओं, आबकारी एक्ट में गिरफ्तार
17-Jul-2022 12:17 PM
56 लोग प्रतिबंधात्मक धाराओं, आबकारी एक्ट में गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 जुलाई
। एंटी क्राइम व साइबर यूनिट, यातायात की टीम द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने शनिवार को  सभी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों में पैदल पेट्रोलिंग की। सडक़ों व चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान में शराब पीकर वाहन चलाने वालों, हथियार व आपत्तिजनक सामग्री लेकर चलने वालों तथा तीन सवारी चलने वाले लोगों की चेकिंग की जा रही है।

इस दौरान तलवार, चाकू लेकर लोगों को डराते-धमकाते पाए जाने पर कुल 56 व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं, आम्र्स व आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। इन बदमाशों, हथियार रखने वालों व नशे का सामान बेचने वालों को जेल भेजा गया। तीन दिनों में कुल 245 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।


अन्य पोस्ट