रायपुर
5 मंत्रियों की समिति सुझाएगी तबादला नीति
16-Jul-2022 5:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 जुलाई। सीएम बघेल ने इस साल की तबादला नीति बनाने के लिए पांच मंत्रियों की समिति गठित कर दी है। समिति को दो सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सीएम को देना होगा। तबादले अब अगस्त में ही होंगे। समिति के अध्यक्ष गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे। इनके अलावा अजाक मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा सदस्य होंगे। यह उपसमिति दो सप्ताह के भीतर स्थानांतरण नीति 2022 जारी करने के संबंध में अपनी सिफारिश सरकार को देगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे