रायपुर
आय प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड मिनटों में
14-Jul-2022 10:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 14 जुलाई। मोर महापौर मोर द्वार कार्यक्रम के तहत जोन 4 के रविशंकर शुक्ल वार्ड 35 के पंडरी स्थित गुरुनानक हाल में शुरू हुआ। शिविर में लोगों की समस्याओं का निराकरण करने पहुंचे महापौर एजाज ढेबर के साथ विधायक कुलदीप जुनेजा, सभापति प्रमोद दुबे, एमआईसी सदस्यों के साथ नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी भी मौजूद थे। वार्ड निवासी शीतल निर्मलकर का 2 मिनट में आय प्रमाण पत्र बन गया इसके लिए उन्होंने महापौर का धन्यवाद किया। शिविर में नजराना बानो का 2 मिनट में आयुष्मान कार्ड बना। राजदा परवीन ने स्ट्रीट लाइटखराब होने की शिकायत की,तत्काल 5 मिनट के अंदर लाइट को सुधरवाया गया। उन्होंने महापौर और पार्षद का धन्यवाद किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे