रायपुर
बेहोश होकर गिरा छात्र, आरक्षक ने संभाला
14-Jul-2022 6:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 14 जुलाई। डीडी नगर इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में गुरूवार की सुबह अचानक से एक स्कूली छात्र बेहोश होकर गिर पड़ा। छात्र को तुरंत वहां से गुजर रहे एक आरक्षक ने संभाला। बेहोश छात्र को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए रवाना किया। पुलिस का कहना है छात्र के माता पिता को इसकी जानकारी दे दी गई है। प्रारंभिक उपचार होने के बाद छात्र की तबीयत ठीक बताई गई है। कमजोरी की वजह से बच्चा बेहोश हो गया था। अभी उपचार के बाद से उसकी हालत बेहतर है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे