रायपुर
जैतूसाव मठ में श्री रामचरित मानस यज्ञ कल से
13-Jul-2022 7:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
12 अगस्त तक चलेगा यज्ञ
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जुलाई। ठाकुर रामचंद्र स्वामी जैतूसाव मठ सर्व न्यास समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जनकल्याण हेतु श्रावण मास के प्रथम दिन 14 जुलाई से हवन यज्ञ प्रारंभ हो रहा है द्य जो कि रक्षाबन्धन के पर्व 12 अगस्त तक चलेगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए समिति के सचिव महेंद्र अग्रवाल एवं ट्रस्टी अजय तिवारी ने बताया कि यह हवन यज्ञ कोरोना त्रासदी से भयमुक्त वातावरण का निर्माण करने के लिए किया जा रहा है। यज्ञ का प्रारंभ राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ रामसुन्दर दास एवं न्यास समिति के उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा करेंगे। यज्ञ प्रतिदिन सुबह 9 बजे से प्रारम्भ होकर 11.30 बजे तक चलेगा द्य इस दौरान घृत से आहुति दी जाएगी। श्री रामचरित मानस के मास परायण के आधार पर प्रतिदिन विश्राम दिया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे