रायपुर

निगम का ग्रीन सिटी अभियान 18 से, शहर में 2 लाख पौधे रोपने की तैयारी
13-Jul-2022 6:45 PM
निगम का ग्रीन सिटी अभियान 18 से, शहर में 2 लाख पौधे रोपने की तैयारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 जुलाई। नगर निगम 18 जुलाई से वृहद वृक्षारोपण अभियान की  शुरुआत कर रहा है। शहर में बनाए गए हैं छोटे- छोटे ऑक्सिजोन।शहर को कुछ देने का है समय है। महापौर  एजाज ढेबर ने ने कहा कि वर्तमान में स्वच्छतम शहरों में 6वां नम्बर पर है। 2 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य।घर घर में छोड़ा जाएग पौधा।सावन की शुरुआत पौधा रोपड़ के साथज्।जन्मदिन पर पेंड लगाने की अपील की जाएगी।ट्री गॉर्ड की जाएगी व्यवस्था। लगाने से ज्यादा देख रेख की व्यवस्था भी की जाएगी बहुत पेड़ लगते हैं लेकिन देखभाल नहीं हो पाती।.10 जोनों में चलेगी ।25 विभिन्न प्रजातियों के पीछे उपलब्ध कराए जा रहे है। इस वृक्षारोपण अभियान में ग्रीन आर्मी सहित सभी स्वयंसेवी संस्थाओं सामाजिक संगठनों, रेसिडेंसियल वेलफेयर सोसायटी, शैक्षणिक संस्थाओं सहित सभी संगठनों एवं संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी होगी।

ढेबर ने कहा कि मोर महापौर मोर द्वार  अभियान बहुत अच्छा चल रहा है। विपक्ष के पार्षद भी हिस्सा ले रहे हैं। अब तक 10 हज़ार  आवेदन आ चुके हैं। इनमें से 8 हज़ार का निदान किया जा चुका है। इस अभियान की शुरुआत मूलभूत कामों के लिए किया गया है।  समस्याओं का हल एक ही छत के नीचे हो रहा है।


अन्य पोस्ट