रायपुर
सावन में होंगे कई आयोजन
13-Jul-2022 5:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अभनपुर, 13 जुलाई। समीपस्थ ग्राम सारखी में शंभू प्राकट्य सारखेश्वर महादेव में 14 जुलाई से 11 अगस्त तक सावन मास के अवसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। रामायण पाठ, अभिषेक पूजन, नाटक मंचन सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन, भजन कीर्तन , श्रवण झूला, रामचरित मानस संपन्न होगा। श्रावण मास में भक्तों का तांता सारखेश्वर महादेव में लगा रहता है। दूर-दूर से लोग प्रतिदिन सैकड़ों लोग दर्शन करने आते हैं, ग्रामवासी सहित आसपास के लोग बताते हैं कि भगवान भोलेनाथ सबकी मनोकामना पूर्ण करते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे