रायपुर

सीवायएफ के कार्यों की सीएम ने की सराहना, बघेल का भी किया सम्मान
12-Jul-2022 6:02 PM
 सीवायएफ के कार्यों की सीएम ने की सराहना, बघेल का भी किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 जुलाई। क्रिश्चियन यूथ फैलोशिप 96 बैच के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सीएम हाउस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात की। सीवाएफ ने सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने बैच द्वारा पूर्व में किए व वर्तमान के कार्यों की जानकारी सीएम को दी। सीएम ने टीम का सराहना की। सीवाएफ ने पिहरिद गांव के राहुल साहू की जिंदगी बचाने सीएम के प्रयासों की प्रशंसा कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।

सीवाएफ ने सिविल सर्विसेस की महिला हॉकी  कप्तान डॉ. अंजुम रहमान व टीम को भी शुभकामनाएं दीं, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर टॉप थ्री में जगह बनाई कर ट्राफी जीती। सीएम से मुलाकात के दौरान सीवाएफ के जॉॅन राजेश पॉल, राजेश लाल, सुदेश दास, श्रीमती रचना काल्टन, श्रीमती रूचि धर्मराज, श्रीमती मंजूल राशि जॉन, सुहैल अहसान, कुलदीप सिंह,  विनोद लाल, शोमरोन केजू,  जेनिस दयाल, श्रीमती रीना अहसान,  सालेम सिंग, दीपक गिडियन, मनीष दयाल, फ्रेंकी मैनुएल और प्रमोद लाल भी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट