रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 जुलाई। प्रदेश निर्वाचन अधिकारी हुसैन दलवाई ने कहा, तीन महीने से मेंबरशिप की प्रक्रिया चल रही है। अब तक कुल 20 लाख मेंबरशिप की गई है,छत्तीसगढ़ में है सत्ता और संगठन का अच्छा तालमेल,संगठन चुनाव के लिए बीआरओ और डीआरओ की दोनों की होगी। अलग-अलग जिम्मेदारी, बीआरओ ब्लॉक लेवल और डीआरओ डिस्ट्रिक लेवल पर चुनाव कराएंगे। गुटबाजी को लेकर कहा, गुटों की बात होती है केवल दिमाग मे यहां का काम सही तरीके चल रहा है क्योंकि यहां गुटबाजी नहीं है। इस बैठक में सीएम भूपेश बघेल भी शामिल हैं। बैठक में डीआरओ और बीआरओ को चुनाव कराने के तौर तरीके बताए जाएंगे। बता दें पिछले दिनों बीआरओ की सूची जारी न करने पर सीएम ने पीसीसी भरी बैठक में नाराजगी जताई थी। इसके बाद संगठन में कुछ पदाधिकारियों के कामकाज में बदलाव किया गया था, और बीआरओ की सूची भी जारी की गई।