रायपुर

रेलवे के टूर पैकेज में गिरौधपुरी और डोंगरगढ़ भी
11-Jul-2022 8:52 PM
रेलवे के टूर पैकेज में गिरौधपुरी और डोंगरगढ़ भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 जुलाई।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए  भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) देश-विदेश के साथ छत्तीसगढ़ में भी भ्रमण कराएगा। इस संबंध में आईआरसीटीसी ने शिरडी के साथ महाराष्ट्र के दो ज्योर्तिलिंग, कनार्टक के मैसूर कुर्ग, गोवा और थाईलैंड, बैंकॉक की सैर के लिए पैकेज लॉच किया है। एरिया अफसर राजीव कुमार ने सोमवार को पत्रकारों से चर्चा में बताया कि यात्रा में कंफर्म फ्लाइट टिकिट के साथ डिलक्स होटल में लॉजिंग बोर्डिंग, टुरिस्ट वैन में भ्रमण, वीजा सर्विस एवं यात्रा बीमा की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही आईआरसीटीसी ने छत्तीसगढ़ के भी प्रसिद्ध दर्शनी स्थलों के लिए डेली लोकल टूर पैकेज लॉच किया है। इसमें राजधानी रायपुर के अलावा कान्हा जंगल सफारी, राजिम चंपारण दर्शन, गिरौधपुरी धाम दर्शन, डोंगरगढ़ माता, जतमई घटारानी जलप्रपात शामिल हैं। पैकेज की अधि जानकारी एवं बुकिंग के लिए इच्छुक यात्री आधिकारिक वेबसाइट Irctctourism.com  या क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर एरिया ऑफीस में संपर्क कर सकते हैं। 
 


अन्य पोस्ट