रायपुर

राशनकार्ड, लोन,और ई-रिक्शा की चाबी सौंपी महापौर ने
11-Jul-2022 5:10 PM
राशनकार्ड, लोन,और ई-रिक्शा की चाबी सौंपी महापौर ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 जुलाई ।
  मोर महापौर,मोर द्वार अभियान में सोमवार को ज़ोन 9 के वार्ड 8 में शिविर का आयोजन किया गया। अजीता भट्टाचार्य,हेमलता साहू को राशन कार्ड सौंपा। जैकलिन विशाल  को शिविर में महापौर  ने ई-रिक्शा प्रदान किया । इसी तरह से 50 हजार का बैंक लिंकेज मिला स्व सहायता समूह, मां आशीर्वाद सहायता समूह को 50,000 अनुदान, मां लक्ष्मी स्व सहायता समूह को 50,000 हजार अनुदान दिया गया।

वार्डवासियों के बीच कमिश्नर  मयंक चतुर्वेदी  के साथ एम आई सी  सदस्य नागरिक समस्याओं का निराकरण कर रहे । महापौर एजाज ढेबर विधायक कुलदीप जुनेजा ने स्कूली बच्चों को ड्रेस वितरित किया। महापौर ने  शिव संगम महिला समिति को एक लाख रुपए का अनुदान , शाहिद खान व सोनिया साहू को 10000 का लोन ,  शक्तिनगर की महिला समूह को मिला पाँच लाख रुपए का अनुदान दिया। शिविर में विधायक अनिता शर्मा और डीसीसीबी अध्यक्ष पंकज शर्मा भी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट