रायपुर
देवेंद्र नगर के सैंडविच जंक्शन में सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त, 10 हजार जुर्माना भी
09-Jul-2022 6:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 9 जुलाई। निगम जोन 2 की टीम ने जोन कमिश्नर विनोद पाण्डेय के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया की उपस्थिति में देवेन्द्र नगर सेक्टर -2 में सैंडविच जंक्शन में जाँच के दौरान एक बोरी प्रतिबंधित डिस्पोजल प्लास्टिक गिलास एवं चम्मच की जब्त किया। स्वास्थ्य अधिकारी ने सैंडविच जंक्शन के संचालक पर 10000 रूपये का जुर्माना किया। निगम जोन की टीमों द्वारा छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल के साथ मिलकर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक की जाँच, जब्ती, जुर्माना एवं जनजागरण सहित समझाईश का क्रम निरन्तर जारी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे