रायपुर

मल्टी टास्किंग स्टाफ एवं हवलदार परीक्षा 26 जुलाई तक
09-Jul-2022 6:39 PM
मल्टी टास्किंग स्टाफ एवं हवलदार परीक्षा 26 जुलाई तक

रायपुर, 9 जुलाई। पांच तारीख से शुरू हुई कर्मचारी चयन आयोग की मल्टी टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ एवं हवलदार परीक्षा -2021 परीक्षा 26 जुलाई तक चलेगी।  यह परीक्षा सुबह 9 बजे से शाम 6:30 बजे तक तीन पालियों में रायपुर शहर के  आईओएन डिजिटल जोन, सरोना पार्थिवी प्रोविन्स और कमर्शियल काम्पलेक्स में आयोजित होगी। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री रूचि शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।


अन्य पोस्ट