रायपुर

इस्पात उद्योगों को पैकेज, 49111करोड़ का निवेश आएगा
09-Jul-2022 6:37 PM
इस्पात उद्योगों को पैकेज, 49111करोड़ का निवेश आएगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 जुलाई। राज्य सरकार ने इस्पात उद्योगों (स्पंज आयरन एण्ड स्टील) के लिए बी - स्पोक पॉलिसी अन्तर्गत विशेष प्रोत्साहन पैकेज अनुमोदन किया।

इस पैकेज के अंतर्गत पूर्व में 10 इकाईयों के लिए विशेष प्रोत्साहन पैकेज निर्धारित किया गया था । जिनका निवेश 4274 करोड़ रू 0 एवं रोजगार 5515 संभावित है । आज अनुमोदित प्रस्ताव अनुसार 91 संस्थानों ने स्टील पर आधारित इकाईयों की स्थापना के लिए राज्य सरकार के साथ एमओयू किये हैं । इससे लगभग 49115 करोड़  का निवेश एवं लगभग 57566 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होने की संभावना है । इन इकाईयों की स्थापना से राज्य को आगामी 10 वर्षों में लगभग 50,000 करोड़ की अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होना संभावित है । दो दिन पूर्व हुए कैबिनेट में इसे मंजूरी मिलने के बाद उद्योग विभाग इसकी अधिसूचना जारी करेगा।


अन्य पोस्ट