रायपुर

शाह-बघेल की 6 को मुलाकात, 6 माह में दूसरी बार मिलेंगे
09-Jul-2022 5:50 PM
शाह-बघेल की 6 को मुलाकात, 6 माह में दूसरी बार मिलेंगे

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 23वीं बैठक भोपाल में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 जुलाई। छह अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम भूपेश बघेल की आमने सामने मुलाकात होगी। यह मुलाकात भोपाल में होने जा रही है जहां अंतरराज्यीय मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक बुलाई गई है। बीते छह महीनों के भीतर शाह- बघेल की यह दूसरी मुलाकात होगी। इससे पहले बघेल ने दिल्ली जाकर शाह के निवास में चर्चा की थी। इससे पहले   वर्ष 2019-20 के दौरान रायपुर में हुई क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शाह और बघेल डायस शेयर कर चुके हैं।

बहरहाल परिषद की बैठक की तैयारी शुरू कर दी गई है।मुख्य सचिव  अमिताभ जैन ने शनिवार को मंत्रालय में  विभागीय सचिवों की बैठक में व्यापक चर्चा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने विभाग के महत्वपूर्ण मुद्दे जिन्हें बैठक में रखा जा सकता है। उन्हें शीघ्र ही सामान्य प्रशासन विभाग को प्रस्तुत करने कहा। उन्होंने परिषद की पिछली बैठक के पालन प्रतिवेदन पर की गई कार्यवाही की भी समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री के एसीएस सुब्रत साहू, डीजीपी  अशोक जुनेजा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा एवं ग्रामोद्योग डॉ. आलोक शुक्ला, प्रमुख सचिव गृह वाणिज्य एवं उद्योग  मनोज पिंगुवा, वित्त  सचिव डी. अलरमेलमंगई  सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट