रायपुर

कांकेर में 15 लाख की चोरी, पारधी गिरोह के 5 रायपुर में गिरफ्तार
08-Jul-2022 9:57 PM
कांकेर में 15 लाख की चोरी, पारधी गिरोह के 5 रायपुर में गिरफ्तार

बस से आकर मध्य प्रदेश भागने की तैयारी में थे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 जुलाई।
कांकेर में 15 लाख के कीमती  जेवरात चोरी करने वाले पारधी गिरोह के सदस्यों को एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट, रायपुर की टीम द्वारा पकड़कर कांकेर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक बीती दरम्यानी रात कांकेर के आदर्श नगर स्थित सुने मकान में अज्ञात आरोपी सोने चांदी के जेवरात कीमती लगभग 15 लाख रूपए को चोरी कर फरार हो गये थे। कांकेर पुलिस की टीम को अज्ञात  पतासाजी के दौरान जानकारी प्राप्त हुई की आरोपी चोरी  कर रायपुर की ओर जा रहे है।  

कांकेर पुलिस से मिली इस सूचना  पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम  बस स्टैण्ड भाठागांव में पतासाजी कर रही थी। इसी दौरान कांकेर की ओर से आई एक बस में चेकिंग के दौरान 03 व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिले।इनसे पूछताछ करने पर अपना नाम हिरेन्द्र बाल पारधी, समरपाल बाल पारधी एवं अंजीर बाल पारधी निवासी गुना (म.प्र.)*का होना बताया। तीनों को पकड़कर ए.सी.सी.यू कार्यालय  लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों के द्वारा कांकेर में चोरी करना स्वीकार किया । उसके बाद  आरोपियों को अग्रिम कार्यवाही के लिए कांकेर पुलिस के सुपुर्द किया गया।


अन्य पोस्ट