रायपुर
गर्भावस्था के पहले तीन महीने में अनिवार्य होगी सोनोग्राफी
08-Jul-2022 7:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 8 जुलाई। रायपुर जिले में अब सभी गर्भवती महिला की गर्भावस्था के पहले तीन महीनों में अनिवार्यत: सोनोग्राफी की जाएगी। इससे गर्भावस्था में ही गर्भस्थ शिशु में किसी बड़ी बीमारी या किसी शारिरिक विकृति का समय रहते पता लग जाएगा और उसका यथासंभव समय पर ईलाज हो सकेगा। रायपुर जिले के नव नियुक्त कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की समीक्षा के दौरान सभी डॉक्टरों को इसके निर्देश दिए है। डॉ भुरे ने जिले के ग्रामीण और शहरी दोनो क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को पहली तिमाही में सोनोग्राफी के लिए अस्पताल तक लाने की जिम्मेदारी भी खंड चिकित्सा अधिकारियों को सौंपी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे