रायपुर

सम्मान समारोह, विधायक धनेन्द्र का जताया आभार
08-Jul-2022 3:14 PM
सम्मान समारोह, विधायक धनेन्द्र का जताया आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 8 जुलाई।
अभनपुर के राधा कृष्ण प्रांगण में कृषि उपज मंडी में व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि की नियुक्ति मद्देनजर विधायक धनेंद्र साहू का आभार व्यक्त करने व नवनियुक्त व्यापारी प्रतिनिधि रानू राठी के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कृषि उपज मंडी अभनपुर में व्यापारी वर्ग से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रानू राठी को देने के लिए समस्त समस्त व्यापारियों द्वारा आभार धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर अभनपुर किराना व्यापारी ज्वेलर्स व्यापारी कपड़ा व्यापारी राइस मिल एसोसिएशन दाल मिल एसोसिएशन टू व्हीलर एसोसिएशन सभी लोगों ने विधायक धनेंद्र साहू का फूल मालाओं से स्वागत किया।
रानू राठी ने सभा को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम विधायक धनेंद्र साहू का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र की जनता के प्रति पूरी ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करने के लिए शपथ ली।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक धनेंद्र साहू  साथ में पार्षद बलविंदर गांधी,अनिल गांधी, तिलोक सिंह, गुरमीत, सचदेवा ,जेवर चंद राठी, ईश्वर लाल राठी, मोहन लाल अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, संजय गोयल, नीरज गांधी, आदर्श अग्रवाल, अविचल अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, विवेक छपरिया, विनय गांधी, महेश शर्मा, सपन पांडे, विनोद अग्रवाल, रमेश राठी, राजेश राठी, सुभाष गांधी, पंकज गांधी, घनश्याम सोनी, नवरत्न झाबक, योगेश राठी, राहुल राठी, राजेश गांधी, गोपाल गांधी, निलेश राठी, उमेश अग्रवाल, दिनेश गिरिपुंजे, मनोज दुग्गड, दिनेश गांधी, आशीष गुप्ता, घेवरचंद राठी, शशि शर्मा, सहित नगर के व्यापारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट