रायपुर
भाजपा महिला मोर्चा करेगी 7 को उग्र प्रदर्शन
06-Jul-2022 5:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 जुलाई। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश इकाई जांजगीर निर्भया कांड के विरोध में 7 जुलाई को उग्र प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग करेगी साथ ही पीडि़त पक्ष को तत्काल न्याय मिले इसके लिए महिला मोर्चा की कार्यकर्ता जुटेगी। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत जांजगीर के पोड़ीभाटा पहुंच कर इस घटना की विस्तृत जानकारी ली व पीडि़त परिवार से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे