रायपुर
रायपुर, 6 जुलाई। शहर में इन दिनों लोग तांत्रिक, बाबा और ओझा के झासे में आकर लूट चोरी और धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। घर में विपदा आने और भूत पे्रत बाधा दूर करने पूजा पाठ के बहाने लाखों रूपए ठग लिया। राजधानी के रामनगर पुलिस चौकी इलाके में ठगी का मामला सामने आया है। जहां ठग ने पूजा-पाठ के नाम पर प्रार्थी से 6 लाख 25 हज़ार रुपये की धोखाधड़ी की है। मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज ।
गुढियारी इलाके में रहने वाले परमेश्वर नारायण कन्नैजे निवासी विकास नगर गुढय़िारी ने मंगलवार को रामनगर पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया। प्रार्थी परमेश्वर ने पुलिस को बताया कि 13 अगस्त 2020 को आरोपी कमल जगत जो मंदिर में पूजा पाठ करता है। आरोपी ने परमेश्वर से कहा कि आपके और आपके परिवार पर खतरा है, किसी सदस्य की मृत्यु हो सकती है। पूजा पाठ करके प्रेत बाधा दूर करने की बात कही। जिसपर आरोपी ने नगद 2 लाख 25 हजार रूपए और सोने के जेवरात रखकर पूजा करने की मांग की। जिसपर तांत्रिक के बातों में आकर घर में रखे नकदी और जेवरात को तांत्रिक को दे दिया। जिसके बाद आरोपी ने मंदिर में जाकर तंत्र पूजा करने का झासा देकर कुल कीमती 6 लाख 25 हज़ार रुपये की धोखाधड़ी कर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी कमल जगत के खिलाफ धारा 408, 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई है।